शिवपुरी बाजार डॉट कॉम । शिवपुरी में गर्मी ने अभी पूरी रफ्तार भी नहीं पकड़ी और बाजार ने लोगों की जेब पर पहले ही हमला बोल दिया है। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही एसी, फ्रिज, कूलर, वाटर कूलर और एलईडी टीवी जैसे जरूरी इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना महंगा होने जा रहा है। प्रमुख कंपनियों ने नई रेट लिस्ट जारी कर दी है, जिसके बाद अब राहत देने वाले उपकरण ही आम आदमी की जेब का तापमान बढ़ाने वाले हैं।
गर्मी का मौसम शुरू होते ही जहां एक ओर लोग राहत के लिए एसी, फ्रिज, कूलर और वाटर कूलर जैसे उपकरणों की खरीदारी की तैयारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बाजार ने उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दे दिया है। 1 अप्रैल से इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमतों में 8 से 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने जा रही है। इससे गर्मी से राहत पाने के लिए अब लोगों को पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।
शहर के इलेक्ट्रॉनिक कारोबारियों के अनुसार ओ जनरल, मित्सुबिशी, ब्लू स्टार, एलजी और डाइकिन जैसी प्रमुख कंपनियों ने अपनी नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। नई दरें लागू होने के बाद एसी, फ्रिज, कूलर, वाटर कूलर और एलईडी टीवी जैसे सामान पहले की तुलना में अधिक महंगे हो जाएंगे।
एसी खरीदने वालों को लगेगा सबसे बड़ा झटका
नई दरों के अनुसार सबसे ज्यादा असर एयर कंडीशनर खरीदने वालों पर पड़ेगा। बाजार से मिली जानकारी के अनुसार एसी के कीमतो में भारी इजाफा हुआ हैं।
1.5 टन एसी की कीमत में करीब 3 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
2 टन एसी पर यह बढ़ोतरी लगभग 5 हजार रुपए तक पहुंच सकती है।
फ्रिज, कूलर और टीवी भी पीछे नहीं
केवल एसी ही नहीं, बल्कि फ्रिज, एयर कूलर, वाटर कूलर और एलईडी टीवी की कीमतों में भी इजाफा होने जा रहा है। इन उत्पादों पर 8 से 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का असर सीधे मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ेगा, क्योंकि गर्मी के मौसम में इन वस्तुओं की मांग सबसे अधिक रहती है।
खासकर वे परिवार जो अप्रैल और मई में घर के लिए नया फ्रिज, बच्चों के कमरे के लिए कूलर या ड्राइंग रूम के लिए एलईडी टीवी खरीदने की योजना बना रहे थे, उन्हें अब अपना बजट दोबारा बनाना पड़ सकता है।
इसलिए बढ रहे है दाम
इलेक्ट्रॉनिक कारोबारियों का कहना है कि कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कई बड़े कारण हैं। इनमें मुख्य रूप से
कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी
अंतरराष्ट्रीय हालात और वैश्विक तनाव
युद्ध जैसे हालातों का असर
सप्लाई चेन में बाधाएं
ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक खर्च में इजाफा
गर्मी में मांग बढ़ेगी, इसलिए जेब पर असर और ज्यादा
इलेक्ट्रॉनिक बाजार से जुड़े लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में एसी, फ्रिज और कूलर की मांग अचानक बढ़ जाती है। यही वजह है कि इस समय कीमतों में बढ़ोतरी का असर और ज्यादा महसूस होगा। जो ग्राहक गर्मी से पहले सामान खरीदकर बचत करना चाहते थे, उनके लिए अब यह फैसला महंगा साबित हो सकता है।
शिवपुरी जैसे शहरों में अप्रैल से जून के बीच एसी और कूलर की बिक्री में तेज उछाल आता है। ऐसे में नई रेट लिस्ट लागू होने के बाद बाजार में खरीदारी का पैटर्न भी बदल सकता है। कुछ ग्राहक महंगे ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की बजाय कम कीमत वाले विकल्प तलाश सकते हैं, जबकि कई लोग अपनी खरीदारी कुछ समय के लिए टाल भी सकते हैं।