Slider

05 May 2026

Uploaded Imageशिवपुरी बाजार डॉट कॉम। शिवपुरी शहर में ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक नई शुरुआत होने जा रही है। के एस होंडा शोरूम का भव्य उद्घाटन 22 मई को होने जा रहा है। इस मौके को खास बनाने के लिए शोरूम संचालकों ने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर और लकी ड्रॉ योजना का ऐलान किया है, जिसमें भाग लेकर आप मुफ्त में स्कूटर तक जीत सकते हैं।

शोरूम के संचालक आशय गुप्ता ने बताया कि हमारे शोरूम पर होंडा कंपनी की सभी गाडिया मिलेगी,हमने अपने ग्राहको के लिए प्रत्येक गाडी की बुकिंग पर आकर्षक उपहार रखा है। साथ में एक लकी ड्रा भी रखा गया है।

22 मई से पहले होंडा की टू विल्हर गाडी की कोई भी रेंज जैसे Honda Activa (एक्टिवा): एक्टिवा 6G और एक्टिवा 125,Honda Dio (डिओ): डिओ (Std & Deluxe) और डिओ 125 ।Honda X-ADV: 750cc प्रीमियम एडवेंचर स्कूटर।

Honda Shine (शाइन): 100cc (शाइन 100) और 125cc (शाइन 125)।Honda Unicorn (यूनिकॉर्न): 160cc, Honda SP 160: 160cc इन गाड़ियों से कोई भी गाड़ी  आप बुक कराते है तो आपको एक लक्की ड्रा कूपन मिलेगा।

 इस लकी ड्रा कूपन मे 5 विजेताओं को उपहार दिए जाएंगे, पहला ईनाम है एक्टिवा का 6 जी स्कूटर,दूसरा इनाम वाशिंग मशीन,तीसरा इनाम रेफ्रिजरेटर,चौथा इनाम एलईडी टीवी और पांचवा और अंतिम इनाम माइक्रोवेव मिलेगा। इसके अतिरिक्त हर गाड़ी पर एक आकर्षक इनाम रखा गया है।

19 April 2026

शिवपुरी बाजार डॉट कॉम।  शिवपुरी जिले सहित शहर में हजारों रेस्टोरेंट मौजूद हैं, लेकिन स्वाद और शुद्धता की जो पहचान कुछ खास जगहों ने बनाई है, उनमें बसंल रेस्टोरेंट ( Bansal Restaurant ) का नाम सबसे प्रमुख रूप से सामने आता है। शहर के व्यस्ततम माधव चौक चौराहे टोडरमल पेट्रोल पंप के पास  स्थित यह प्रतिष्ठान पिछले 70 वर्षों से अपने खास स्वाद और परंपरागत खानपान के लिए जाना जाता है। यहां आने वाले ग्राहक सिर्फ खाना खाने नहीं, बल्कि एक अलग ही स्वाद अनुभव लेने आते हैं।

ट्रेंड बदले पर स्वाद नहीं, 70 साल से ग्राहकों की पहली पसंद बनी हेल्थ-फ्रेंडली थाली  थाली

बंसल रेस्टोरेंट की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्पेशल दाल-बाटी है, जिसे देसी अंदाज में तैयार किया जाता है। इसके साथ परोसा जाने वाला चूरमा का लड्डू ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यही कारण है कि वर्षों से यहां का स्वाद लोगों की जुबान पर बना हुआ है।

इसके अलावा, यहां का थाली सिस्टम भी ग्राहकों को खूब पसंद आता है। खास बात यह है कि इस थाली में मिलने वाली रोटियां तवे पर आग में सेंककर तैयार की जाती हैं, जो इसे और भी खास बना देती हैं। यही पारंपरिक शैली इस रेस्टोरेंट की पहचान बन चुकी है। समय के साथ जहां खानपान के ट्रेंड बदले हैं, वहीं बंसल रेस्टोरेंट ने अपनी गुणवत्ता और स्वाद को बरकरार रखते हुए ग्राहकों का विश्वास कायम रखा है। यही वजह है कि यह रेस्टोरेंट आज भी शिवपुरी में स्वाद और भरोसे का प्रतीक बना हुआ है।

यहां की खस्ता बाटी ने बनाया 70 साल का रिकॉर्ड

रेस्टोरेंट के संचालक विष्णु बसंल का कहना है कि यह भोजनालय मेरे पिताजी स्व:श्री सुआलाल बंसल ने शुरू किया था। उस समय जो दाल बाटी की रेसिपी थी वही चली आ रही है। हमारी बाटी को पारंपरिक शैली मे ही तैयार किया जाता है। इस कारण यह बाटी इतनी खस्ता होती है इसे बिना दांत वाले भी आसानी से खा जाते है, वही इस थाली में घी मे तैरता हुआ खस्ता जायकेदार टिक्कर भी परोसा जाता हैं। वही दाल में घर के बने शुद्ध देशी और प्राकृतिक मसालों का प्रयोग होता है इस कारण इस दाल का टेस्ट हर जुबान पर चढ़ जाता है।

देसी घी के चूरमे का स्वाद, जो 70 साल से दिल जीत रहा

विष्णु बसंल ने बताया कि दाल बाटी की थाली का मुख्य आकर्षण देशी घी का चूरमे का लड्डू है,लड्डू बनाने की जो विधि है वह हमारी सनातन संस्कृति की सैकड़ो सालो से चली आ रही है इस आधुनिक युग का हमारी थाली मे कोई स्थान नहीं है। दाल बाटी की थाली में दाल बाटी के साथ लड्डू और घी मे तैरता हुआ खस्ता जायकेदार टिक्कर, सलाद,हरी चटनी स्पेशल लेसन की चटनी दिया जाता है।

70 साल पुरानी रेसिपी…हेल्थ-फ्रेंडली थाली  

वही हमारी स्पेशल थाली में रोटी,दाल,2 रसीली सब्जी,सूखी सब्जी,सलाद आचार दिया जाता है। हमारी थाली की रोटियां तवे की आग पर सेकी जाती है,इसलिए जो लोग शिवपुरी मे रहकर नौकरी कर रहे है और प्रतिदिन होटल पर खाना खाते है उनके जुबान पर यह थाली हमेशा रहती है क्यों कि थाली में हेल्थ का विशेष ध्यान रखा जाता है।

ऐसे पहुंचे 70 साल के स्वाद के संसार पर

इस रेस्टोरेंट पर पहुंचने के लिए आपको शिवपुरी के सबसे मुख्य चौराहा माधव चौक पर पहुंचना होगा,चौराहे पर शिवपुरी लॉज है उसी के सामने यह 70 साल पुराना बसंल रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट का संपर्क नंबर 9993474512, 9340404646 एंव यह रेस्टोरंट सुबह 11 बजे से रात 10 बजे प्रतिदिन खुला रहता है। 

18 April 2026

शिवपुरी।
विवाह सीजन ने इस बार ऑटोमोबाइल बाजार में जबरदस्त तेजी ला दी है। खासतौर पर सामूहिक विवाह सम्मेलनों ने दुपहिया वाहन बिक्री को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। पोहरी चौराहा स्थित कपिल टीवीएस में आयोजित मेगा डिलीवरी कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण और अर्ध शहरी बाजारों में भी ऑटो सेक्टर की मांग तेजी से बढ़ रही है।

Kapil TVS's Mega Delivery Sets a Record

आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलनों के लिए बड़ी संख्या में वर-वधुओं को उपहार स्वरूप दुपहिया वाहन दिए गए, जिससे टीवीएस ब्रांड की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई।

मांग में उछाल, पारंपरिक से इलेक्ट्रिक तक पसंद

इस मेगा डिलीवरी में जहां युवाओं की पहली पसंद TVS Apache रही, वहीं इलेक्ट्रिक सेगमेंट में TVS iQube ने भी खासा आकर्षण बटोरा। यह ट्रेंड दर्शाता है कि ग्राहक अब परफॉर्मेंस के साथ-साथ ईंधन बचत और पर्यावरण के प्रति जागरूक विकल्पों को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।

मेगा डिलीवरी इवेंट, मार्केटिंग और कस्टमर एंगेजमेंट का संगम

कार्यक्रम में टीवीएस कंपनी के मैनेजर अंकित जेटली और सेल्स मैनेजर सिद्धार्थ श्रीवास्तव की मौजूदगी ने इसे कॉर्पोरेट सपोर्ट का मजबूत संकेत दिया। डीलरशिप स्तर पर ग्राहकों का पारंपरिक तरीके से स्वागत, साफा पहनाकर सम्मान और प्रतीकात्मक चाबी सौंपने जैसे प्रयासों ने ग्राहक अनुभव को और बेहतर बनाया। यह आयोजन केवल डिलीवरी इवेंट नहीं बल्कि ब्रांड बिल्डिंग और कस्टमर रिलेशनशिप स्ट्रेंथनिंग का सफल उदाहरण बनकर सामने आया।

कपिल टीव्हीएस मोटर्स के संचालक कपिल गुप्ता ने

कहा कि टीव्हीएस वाहन वाहनों की श्रृंखला का एक मॉल है जिसमें सभी प्रकार के वाहन आसानी से मिल जाते है चाहे पेट्रोल हो अथवा इलेक्ट्रिक सभी प्रकार के वाहन ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से हर समय उपलब्ध रहते है आकर्षक उपहार और बेहतर वाहनों की क्वालिटी से ही ग्राहकों का विश्वास टीव्हीएस ने हासिल किया है इसलिए टीव्हीएस वाहनों की बिक्री हर समय हर मौसम में होती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि शामिल रहे जिन्होंने विवाह सम्मेलन में प्रदाय करने के लिए दुपहिया वाहनों की खरीदी की।

टीव्हीएस के मैनेजर अंकित जेटली ने कार्यक्रम के

दौरान कंपनी की प्रोडक्ट रेंज और कस्टमर-केंद्रित अप्रोच पर प्रकाश डालते हुए कहा कि टीव्हीएस अपने सभी वाहनों को उपभोक्ताओं की विविध आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन और विकसित करता है। कंपनी के पोर्टफोलियो में मोपेड से लेकर महिलाओं के लिए स्कूटी और युवाओं के लिए रेडॉन, राइडर एवं अपाचे जैसे आधुनिक और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड मॉडल शामिल हैं।

उन्होंने आगे बताया कि टीव्हीएस का फोकस केवल उत्पाद बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्राहकों को बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस, आसान उपलब्धता और विश्वसनीय एसेसरीज सपोर्ट प्रदान करना भी कंपनी की प्राथमिकता है। यही कारण है कि टीव्हीएस ब्रांड ग्राहकों के बीच भरोसे और संतुष्टि का मजबूत आधार बना हुआ है।

14 April 2026

Uploaded Image शिवपुरी बाजार डॉट कॉम। शिवपुरी शहर की बढ़ती कंस्ट्रक्शन और रेनोवेशन गतिविधियों के बीच अब एक नाम तेजी से चर्चा में है-LD AFFIXX Wall Putty पेंटरों से लेकर बिल्डर्स तक, यह ब्रांड अपनी गुणवत्ता और बेहतरीन फिनिश के कारण शिवपुरी मार्केट में खास पहचान बना रहा है।

क्या है वॉल पुट्टी और क्यों है जरूरी?
LD AFFIXX के सेल्स ऑफिसर विशंभर वर्मा ने बताया कि हमारी पुट्टी  पॉलिमर्स बैस पुट्टी है इस कारण सफेदी का चमकार है। पॉलिमर्स का उचित मात्रा में प्रयोग होने के कारण सबसे अधिक व्हाईट बैस है, LD AFFIXX   का कहना है कि हमारी ब्रांड की बॉल पुट्टी में चूना की मात्रा जीरो होने के कारण कवरेज ऐरिया अधिक है और दीवार पर स्मूथ चलती है। इसमे चूना ना होने के कारण आपके पेंट का अधिक उम्र देती है। इस पुट्टी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसकी पपड़ी नहीं बनती है। इस पुट्टी के कारण आपके पेट में भी जान आ जाता है। शिवपुरी में पेटंर की पहली पसंद यह पुटी बनती जा रही है शिवपुरी शहर के लगभग हर काउंटर पर इस ब्रांड की पुटी की मांग है।

क्यों बन रही है LD AFFIXX पहली पसंद?
इस पुट्टी की खासियतें इसे दूसरों से अलग बनाती हैं:

✔ पॉलिमर बेस टेक्नोलॉजी – बेहतर बाइंडिंग और चमकदार सफेदी
✔ जीरो चूना (Lime-Free) – ज्यादा कवरेज और स्मूथ एप्लीकेशन
✔ हाई व्हाइटनेस – दीवारों को देता है प्रीमियम लुक
✔ नो पपड़ी फॉर्मेशन – लंबे समय तक टिकाऊ सतह
✔ पेंट की उम्र बढ़ाए – दीवारों पर पेंट अधिक समय तक टिका रहता है

शिवपुरी में बढ़ती डिमांड
शहर के लगभग हर पेंट काउंटर पर इस ब्रांड की मांग बढ़ती जा रही है। पेंटरों का कहना है कि यह पुट्टी दीवार पर आसानी से चलती है और फिनिश भी शानदार देती है, जिससे उनका काम आसान और रिजल्ट बेहतर होता है। कुल मिलाकर, LD AFFIXX Wall Putty अब शिवपुरी में क्वालिटी और भरोसे का नया नाम बनती जा रही है।

इस ब्रांड की पुटटी की और अधिक जानकारी के लिए  से संपर्क करे 8349824006

शिवपुरी समाचार डॉट कॉम पर आपके बिजनेस की खबर प्रकाशित कराने के लिए संपर्क करे 9685494900

13 April 2026

Uploaded Image शिवपुरी बाजार डॉट कॉम। शिवपुरी में ऑनलाइन मार्केट को टक्कर दे रहा है शिवपुरी का टेकरी बाजार। खासकर महिलाएं यहां खूब पहुंच रही हैं. इसके पीछे का तर्क दिया जा रहा कि ये बाजार बेहद सस्ता है. यहां महिलाओं के लिए ₹100 से लेकर ₹400 तक की कीमत में कुर्ती, कुर्ती सेट, लोअर-टीशर्ट और अन्य कपड़े आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं. कम दाम और अच्छी क्वालिटी के कारण यह बाजार महिलाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है।

महिलाओं के बीच इन दिनों शिवपुरी के सदर बाजार की चर्चा इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि यहां कम बजट में भी फैशनेबल और ट्रेंडिंग कपड़े मिल जाते हैं. आमतौर पर जहां बाजारों में कुर्ती और सेट्स के दाम ज्यादा होते हैं, वहीं शिवपुरी का यह मार्केट महिलाओं को किफायती दरों पर आकर्षक कपड़े उपलब्ध करा रहा है।

सदर बाजार की सस्ती दुकान
अगर आप शिवपुरी के सदर बाजार में आए तो टेकरी की ओर चौकी के पास लगाई गई दुकानों तक जाना होगा. जैसे ही आप मार्केट के अंदर प्रवेश करेंगे, वहां आपको महिलाओं के कपड़ों की कई दुकानें दिखाई देंगी, जो अपने सस्ते दामों के लिए जानी जा रही हैं. बताया जाता है कि इन दुकानों पर सुंदर डिजाइन के कपड़े बहुत ही कम दामों में आसानी से मिल जाते हैं। यहां दुकानदार महिलाओं को उनकी पसंद के अनुसार अलग-अलग वैरायटी दिखाते हैं. चाहे रोजमर्रा पहनने के कपड़े हों या फिर किसी खास मौके के लिए ड्रेस, इस मार्केट में हर तरह के कपड़े उपलब्ध हैं।

₹100 से ₹400 में लेटेस्ट फैशन
अगर महिलाएं अपने बजट में रहकर अच्छी क्वालिटी के कपड़े खरीदने की सोच रही हैं तो यह मार्केट उनके लिए सबसे बेहतर साबित हो रही है. यहां कुर्ती सेट, प्लाजो सेट, शरारा सेट, शादी और पार्टी के लिए फैंसी ड्रेस, लोअर-टीशर्ट, चुन्नी और अन्य कई प्रकार के कपड़े ₹100 से लेकर ₹400 की रेंज में आसानी से मिल जाते हैं. कम कीमत होने के बावजूद कपड़ों की क्वालिटी भी ठीक-ठाक बताई जा रही है, जिस वजह से महिलाएं बार-बार इस मार्केट का रुख कर रही हैं. खास बात ये कि यहां कॉलेज जाने वाली छात्राओं से लेकर गृहिणियों तक, हर उम्र की महिलाओं के लिए विकल्प मौजूद हैं.


कम दाम की वजह से पहली पसंद
महिलाओं के लिए यह मार्केट इसलिए भी खास बनता जा रही है, क्योंकि यहां कम दाम में अच्छी क्वालिटी का सामान मिल रहा है. आज के समय में जब महंगाई लगातार बढ़ रही है, ऐसे में महिलाएं ऐसे ही बाजार की तलाश करती हैं, जहां कम बजट में भी उनकी जरूरत पूरी हो सके. शिवपुरी का यह सस्ता मार्केट महिलाओं को यही सुविधा दे रहा है. यही वजह है कि अब यह मार्केट महिलाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है और दिन-ब-दिन यहां खरीदारी करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

ऑनलाइन जैसी ड्रेस, वो भी सस्ती
जो महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग पसंद करती हैं, उनको भी ये मार्केट आकर्षित कर रही है. यहां पर ऐसे कपड़े भी उपलब्ध हैं, जो आमतौर पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिखाई देते हैं. फर्क सिर्फ इतना है कि वही कपड़े यहां ऑनलाइन के मुकाबले कहीं ज्यादा सस्ते दाम पर मिल जाते हैं। ऑनलाइन ट्रेंडिंग ड्रेस कम दाम में मिलना ही इस मार्केट की सबसे बड़ी खासियत है. इसी वजह से महिलाएं अब ऑनलाइन की बजाय सीधे इस मार्केट से खरीदारी करना ज्यादा पसंद कर रही हैं।

12 April 2026

Uploaded Image शिवपुरी। अगर शहर की सुबह की पहचान की जाए, तो वह सिर्फ सूरज की पहली किरणों से नहीं, बल्कि कढ़ाई में छनती बेडई की खुशबू से होती है। यहां घरों से निकलते ही नाश्ते की पहली पसंद जो नाम जुबां पर आता है, वह है—गरमा-गरम बेडई। वैसे तो शहर में एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर बेडई मिलती है, लेकिन जब “रियल टेस्ट” की बात आती है, तो बाजार में मन्या हलवाई की बेडई का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। यह सिर्फ एक नाश्ता नहीं, बल्कि स्वाद की वह परंपरा है, जिसे लोग “शिवपुरी की तीसरी पीढ़ी की बेडई” के नाम से पहचानते हैं।

बनावट में ही छुपा है स्वाद का राज
बेडई की खासियत उसकी बनावट में ही झलकती है। जहां कचौड़ी मैदे से बनती है आमतौर पर मोटी और गोल होती है, वहीं बेडई को आटे की लोई को पूड़ी की तरह पतला बेला जाता है। इसके अंदर उड़द दाल और मसालों का खास मिश्रण भरा जाता है, जो हर कौर में तीखापन और चटपटापन घोल देता है। कढ़ाई से निकलते ही इसका कुरकुरापन लोगों को अपनी ओर खींच लेता है।

आलू की सब्जी संग बनती है परफेक्ट जोड़ी
शिवपुरी और ग्वालियर-चंबल अंचल में बेडई की असली पहचान उसकी “जुगलबंदी” से होती है। इसे तीखी, मसालेदार आलू-टमाटर की रसेदार सब्जी के साथ परोसा जाता है। यह सब्जी इतनी चटपटी होती है कि बेडई के हर निवाले में स्वाद का नया तड़का लगाती है।

परंपरा से स्वाद तक का सफर
मन्या हलवाई की बेडई सिर्फ नाश्ते में पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही एक स्वाद यात्रा है। सुबह-सुबह दुकान पर लगने वाली भीड़ इस बात का प्रमाण है कि बदलते वक्त में भी शिवपुरी के लोग अपने असली स्वाद को नहीं भूले हैं।

क्यों कहलाती है तीसरी पीढ़ी की बेडई
इस स्वाद की असली ताकत इसकी विरासत में छिपी है। वर्तमान में करीब 35 वर्षीय युवा मोंटी अपने हाथों से गरमा-गरम बेडई बनाकर लोगों को परोस रहे हैं। इससे पहले उनके पिता, जिन्हें शहर में बबले भैया के नाम से जाना जाता है, वर्षों तक इस स्वाद को कायम रखते रहे। और इस परंपरा की नींव रखी थी मन्या हलवाई ने, जिनकी कढ़ाई से शुरू हुआ यह सफर आज तीसरी पीढ़ी तक पहुंच चुका है। पुराने ग्राहकों का कहना है कि इस बेडई का स्वाद वर्षों से बरकरार है-बल्कि हर साल और निखरता जा रहा है।

मोंटी सैन का कहना है हमारे दादा जी ने जो बेडई की रेसिपी शुरू की थी उसमें बदलाव नहीं किया है आमतौर पर कई स्थानों पर बेडई के नाम पर मिस्सी पूड़ी दी जाती है लेकिन बेडई में सिर्फ आटा होता है और उसके अंदर मूंग दाल और उसमे स्पेशल कई तरह की मसाले बनाया जाता है। बेडई की जान इसके अंदर भरने वाले मसाले में ही होती है। इस मसाले को स्पेशल तैयार किया जाता है इस कारण हमारी बेडई का स्वाद लाजवाब होता है


पूरे देश में नहीं मिला ऐसा स्वाद
पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर रहे प्रवेश गौतम बताते हैं-
जब भी सुबह बाहर नाश्ता करने का मन करता था, तो सबसे पहले शिवपुरी की स्पेशल मन्या भाऊ की बेडई याद आती थी। पूरा देश घूम लिया, लेकिन ऐसा स्वाद कहीं नहीं मिला। अब जब भी शिवपुरी आते हैं, इस बेडई का स्वाद लिए बिना वापस नहीं जाते।”

यानी साफ है,शिवपुरी की सुबह सिर्फ एक समय नहीं, बल्कि एक स्वाद है… और उस स्वाद का नाम है-मन्या हलवाई की बेडई।
मन्या हलवाई भैरो बाबा मंदिर के सामने धर्मशाला रोड शिवपुरी फोन 9340596701

शिवपुरी समाचार डॉट कॉम पर आपके बिजनेस की खबर प्रकाशित कराने के लिए संपर्क करे 8959318001

06 April 2026

शिवपुरी बाजार डॉट कॉम। हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका घर सिर्फ ईंट-पत्थरों से बना मकान न होकर, एक ऐसा खूबसूरत आशियाना बने जिसमें सुकून भी हो, स्टाइल भी हो और आधुनिक सुविधाओं की झलक भी। घर की असली सुंदरता सिर्फ बाहरी निर्माण से नहीं, बल्कि उसके इंटीरियर डिज़ाइन, लेआउट और सजावट से निखरती है।

शिवपुरी शहर में अगर आप भी अपने घर को स्मार्ट, मॉडर्न और आकर्षक लुक देना चाहते हैं, तो नन्दी इंटीरियर डेकोर आपके सपनों को साकार करने का भरोसेमंद नाम बनकर उभरा है। अल्प समय में ही इस प्रतिष्ठान ने अपने बेहतरीन काम, आधुनिक डिज़ाइन और ग्राहकों की संतुष्टि के दम पर शहर में अपनी अलग पहचान बना ली है। आज यह नाम इंटीरियर के क्षेत्र में शिवपुरी का "विजिटिंग कार्ड" बनता जा रहा है।

एक ही शॉप पर पूरे इंटीरियर का समाधान
नन्दी इंटीरियर डेकोर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां आपको घर के इंटीरियर से जुड़ी लगभग हर सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो जाती है। यानी अलग-अलग जगह भटकने की जरूरत नहीं, बल्कि आपके घर की सजावट, डिजाइनिंग और स्मार्ट प्लानिंग का पूरा समाधान एक ही स्थान पर मिल जाता है।

फ्री में मिलता है इंटीरियर का नक्शा और लेआउट
प्रतिष्ठान के संचालक हिमांशु शर्मा ने बताया कि नन्दी इंटीरियर डेकोर में ग्राहकों को विशेष सुविधा देते हुए इंजीनियर द्वारा घर के इंटीरियर का नक्शा और लेआउट बिल्कुल फ्री में तैयार कराया जाता है। इससे ग्राहक पहले ही अपने घर का पूरा विज़न देख सकता है और उसी हिसाब से अपने सपनों का घर तैयार करवा सकता है।

सपनों का घर बनेगा स्टाइलिश और सुविधाजनक
आज के दौर में घर सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि आपकी पसंद, स्टेटस और लाइफस्टाइल का भी प्रतीक बन चुका है। ऐसे में नन्दी इंटीरियर डेकोर आपके घर को न सिर्फ खूबसूरत बनाता है, बल्कि उसे स्मार्ट, व्यवस्थित और आधुनिक रूप देने में भी मदद करता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका घर देखने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बने और परिवार के लिए सुकून भरा आशियाना, तो नन्दी इंटीरियर डेकोर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

एक ही छत के नीचे आपके  घर को सुंदर बनाने वाली नंदी इंटीरियर डेकोर का पता है आर्य समाज रोड,डॉ पुराणिक के सामने शिवपुरी मोबाइल नंबर 7223999771

शिवपुरी समाचार डॉट कॉम पर आपके बिजनेस की खबर प्रकाशित कराने के लिए संपर्क करे 8959318001

Instagram

Shivpuri Bazaar. Designed by Oddthemes