शिवपुरी बाजार डॉट कॉम। शिवपुरी जिले सहित शहर में हजारों रेस्टोरेंट मौजूद हैं, लेकिन स्वाद और शुद्धता की जो पहचान कुछ खास जगहों ने बनाई है, उनमें बसंल रेस्टोरेंट ( Bansal Restaurant ) का नाम सबसे प्रमुख रूप से सामने आता है। शहर के व्यस्ततम माधव चौक चौराहे टोडरमल पेट्रोल पंप के पास स्थित यह प्रतिष्ठान पिछले 70 वर्षों से अपने खास स्वाद और परंपरागत खानपान के लिए जाना जाता है। यहां आने वाले ग्राहक सिर्फ खाना खाने नहीं, बल्कि एक अलग ही स्वाद अनुभव लेने आते हैं।
ट्रेंड बदले पर स्वाद नहीं, 70 साल से ग्राहकों की पहली पसंद बनी हेल्थ-फ्रेंडली थाली थाली
बंसल रेस्टोरेंट की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्पेशल दाल-बाटी है, जिसे देसी अंदाज में तैयार किया जाता है। इसके साथ परोसा जाने वाला चूरमा का लड्डू ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यही कारण है कि वर्षों से यहां का स्वाद लोगों की जुबान पर बना हुआ है।
इसके अलावा, यहां का थाली सिस्टम भी ग्राहकों को खूब पसंद आता है। खास बात यह है कि इस थाली में मिलने वाली रोटियां तवे पर आग में सेंककर तैयार की जाती हैं, जो इसे और भी खास बना देती हैं। यही पारंपरिक शैली इस रेस्टोरेंट की पहचान बन चुकी है। समय के साथ जहां खानपान के ट्रेंड बदले हैं, वहीं बंसल रेस्टोरेंट ने अपनी गुणवत्ता और स्वाद को बरकरार रखते हुए ग्राहकों का विश्वास कायम रखा है। यही वजह है कि यह रेस्टोरेंट आज भी शिवपुरी में स्वाद और भरोसे का प्रतीक बना हुआ है।
यहां की खस्ता बाटी ने बनाया 70 साल का रिकॉर्ड
रेस्टोरेंट के संचालक विष्णु बसंल का कहना है कि यह भोजनालय मेरे पिताजी स्व:श्री सुआलाल बंसल ने शुरू किया था। उस समय जो दाल बाटी की रेसिपी थी वही चली आ रही है। हमारी बाटी को पारंपरिक शैली मे ही तैयार किया जाता है। इस कारण यह बाटी इतनी खस्ता होती है इसे बिना दांत वाले भी आसानी से खा जाते है, वही इस थाली में घी मे तैरता हुआ खस्ता जायकेदार टिक्कर भी परोसा जाता हैं। वही दाल में घर के बने शुद्ध देशी और प्राकृतिक मसालों का प्रयोग होता है इस कारण इस दाल का टेस्ट हर जुबान पर चढ़ जाता है।
देसी घी के चूरमे का स्वाद, जो 70 साल से दिल जीत रहा
विष्णु बसंल ने बताया कि दाल बाटी की थाली का मुख्य आकर्षण देशी घी का चूरमे का लड्डू है,लड्डू बनाने की जो विधि है वह हमारी सनातन संस्कृति की सैकड़ो सालो से चली आ रही है इस आधुनिक युग का हमारी थाली मे कोई स्थान नहीं है। दाल बाटी की थाली में दाल बाटी के साथ लड्डू और घी मे तैरता हुआ खस्ता जायकेदार टिक्कर, सलाद,हरी चटनी स्पेशल लेसन की चटनी दिया जाता है।
70 साल पुरानी रेसिपी…हेल्थ-फ्रेंडली थाली
वही हमारी स्पेशल थाली में रोटी,दाल,2 रसीली सब्जी,सूखी सब्जी,सलाद आचार दिया जाता है। हमारी थाली की रोटियां तवे की आग पर सेकी जाती है,इसलिए जो लोग शिवपुरी मे रहकर नौकरी कर रहे है और प्रतिदिन होटल पर खाना खाते है उनके जुबान पर यह थाली हमेशा रहती है क्यों कि थाली में हेल्थ का विशेष ध्यान रखा जाता है।
ऐसे पहुंचे 70 साल के स्वाद के संसार पर
इस रेस्टोरेंट पर पहुंचने के लिए आपको शिवपुरी के सबसे मुख्य चौराहा माधव चौक पर पहुंचना होगा,चौराहे पर शिवपुरी लॉज है उसी के सामने यह 70 साल पुराना बसंल रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट का संपर्क नंबर 9993474512, 9340404646 एंव यह रेस्टोरंट सुबह 11 बजे से रात 10 बजे प्रतिदिन खुला रहता है।

.jpg)
Post a Comment