12 April 2026

Uploaded Image शिवपुरी। अगर शहर की सुबह की पहचान की जाए, तो वह सिर्फ सूरज की पहली किरणों से नहीं, बल्कि कढ़ाई में छनती बेडई की खुशबू से होती है। यहां घरों से निकलते ही नाश्ते की पहली पसंद जो नाम जुबां पर आता है, वह है—गरमा-गरम बेडई। वैसे तो शहर में एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर बेडई मिलती है, लेकिन जब “रियल टेस्ट” की बात आती है, तो बाजार में मन्या हलवाई की बेडई का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। यह सिर्फ एक नाश्ता नहीं, बल्कि स्वाद की वह परंपरा है, जिसे लोग “शिवपुरी की तीसरी पीढ़ी की बेडई” के नाम से पहचानते हैं।

बनावट में ही छुपा है स्वाद का राज
बेडई की खासियत उसकी बनावट में ही झलकती है। जहां कचौड़ी मैदे से बनती है आमतौर पर मोटी और गोल होती है, वहीं बेडई को आटे की लोई को पूड़ी की तरह पतला बेला जाता है। इसके अंदर उड़द दाल और मसालों का खास मिश्रण भरा जाता है, जो हर कौर में तीखापन और चटपटापन घोल देता है। कढ़ाई से निकलते ही इसका कुरकुरापन लोगों को अपनी ओर खींच लेता है।

आलू की सब्जी संग बनती है परफेक्ट जोड़ी
शिवपुरी और ग्वालियर-चंबल अंचल में बेडई की असली पहचान उसकी “जुगलबंदी” से होती है। इसे तीखी, मसालेदार आलू-टमाटर की रसेदार सब्जी के साथ परोसा जाता है। यह सब्जी इतनी चटपटी होती है कि बेडई के हर निवाले में स्वाद का नया तड़का लगाती है।

परंपरा से स्वाद तक का सफर
मन्या हलवाई की बेडई सिर्फ नाश्ते में पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही एक स्वाद यात्रा है। सुबह-सुबह दुकान पर लगने वाली भीड़ इस बात का प्रमाण है कि बदलते वक्त में भी शिवपुरी के लोग अपने असली स्वाद को नहीं भूले हैं।

क्यों कहलाती है तीसरी पीढ़ी की बेडई
इस स्वाद की असली ताकत इसकी विरासत में छिपी है। वर्तमान में करीब 35 वर्षीय युवा मोंटी अपने हाथों से गरमा-गरम बेडई बनाकर लोगों को परोस रहे हैं। इससे पहले उनके पिता, जिन्हें शहर में बबले भैया के नाम से जाना जाता है, वर्षों तक इस स्वाद को कायम रखते रहे। और इस परंपरा की नींव रखी थी मन्या हलवाई ने, जिनकी कढ़ाई से शुरू हुआ यह सफर आज तीसरी पीढ़ी तक पहुंच चुका है। पुराने ग्राहकों का कहना है कि इस बेडई का स्वाद वर्षों से बरकरार है-बल्कि हर साल और निखरता जा रहा है।

मोंटी सैन का कहना है हमारे दादा जी ने जो बेडई की रेसिपी शुरू की थी उसमें बदलाव नहीं किया है आमतौर पर कई स्थानों पर बेडई के नाम पर मिस्सी पूड़ी दी जाती है लेकिन बेडई में सिर्फ आटा होता है और उसके अंदर मूंग दाल और उसमे स्पेशल कई तरह की मसाले बनाया जाता है। बेडई की जान इसके अंदर भरने वाले मसाले में ही होती है। इस मसाले को स्पेशल तैयार किया जाता है इस कारण हमारी बेडई का स्वाद लाजवाब होता है


पूरे देश में नहीं मिला ऐसा स्वाद
पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर रहे प्रवेश गौतम बताते हैं-
जब भी सुबह बाहर नाश्ता करने का मन करता था, तो सबसे पहले शिवपुरी की स्पेशल मन्या भाऊ की बेडई याद आती थी। पूरा देश घूम लिया, लेकिन ऐसा स्वाद कहीं नहीं मिला। अब जब भी शिवपुरी आते हैं, इस बेडई का स्वाद लिए बिना वापस नहीं जाते।”

यानी साफ है,शिवपुरी की सुबह सिर्फ एक समय नहीं, बल्कि एक स्वाद है… और उस स्वाद का नाम है-मन्या हलवाई की बेडई।
मन्या हलवाई भैरो बाबा मंदिर के सामने धर्मशाला रोड शिवपुरी फोन 9340596701

शिवपुरी समाचार डॉट कॉम पर आपके बिजनेस की खबर प्रकाशित कराने के लिए संपर्क करे 8959318001

06 April 2026

शिवपुरी बाजार डॉट कॉम। हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका घर सिर्फ ईंट-पत्थरों से बना मकान न होकर, एक ऐसा खूबसूरत आशियाना बने जिसमें सुकून भी हो, स्टाइल भी हो और आधुनिक सुविधाओं की झलक भी। घर की असली सुंदरता सिर्फ बाहरी निर्माण से नहीं, बल्कि उसके इंटीरियर डिज़ाइन, लेआउट और सजावट से निखरती है।

शिवपुरी शहर में अगर आप भी अपने घर को स्मार्ट, मॉडर्न और आकर्षक लुक देना चाहते हैं, तो नन्दी इंटीरियर डेकोर आपके सपनों को साकार करने का भरोसेमंद नाम बनकर उभरा है। अल्प समय में ही इस प्रतिष्ठान ने अपने बेहतरीन काम, आधुनिक डिज़ाइन और ग्राहकों की संतुष्टि के दम पर शहर में अपनी अलग पहचान बना ली है। आज यह नाम इंटीरियर के क्षेत्र में शिवपुरी का "विजिटिंग कार्ड" बनता जा रहा है।

एक ही शॉप पर पूरे इंटीरियर का समाधान
नन्दी इंटीरियर डेकोर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां आपको घर के इंटीरियर से जुड़ी लगभग हर सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो जाती है। यानी अलग-अलग जगह भटकने की जरूरत नहीं, बल्कि आपके घर की सजावट, डिजाइनिंग और स्मार्ट प्लानिंग का पूरा समाधान एक ही स्थान पर मिल जाता है।

फ्री में मिलता है इंटीरियर का नक्शा और लेआउट
प्रतिष्ठान के संचालक हिमांशु शर्मा ने बताया कि नन्दी इंटीरियर डेकोर में ग्राहकों को विशेष सुविधा देते हुए इंजीनियर द्वारा घर के इंटीरियर का नक्शा और लेआउट बिल्कुल फ्री में तैयार कराया जाता है। इससे ग्राहक पहले ही अपने घर का पूरा विज़न देख सकता है और उसी हिसाब से अपने सपनों का घर तैयार करवा सकता है।

सपनों का घर बनेगा स्टाइलिश और सुविधाजनक
आज के दौर में घर सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि आपकी पसंद, स्टेटस और लाइफस्टाइल का भी प्रतीक बन चुका है। ऐसे में नन्दी इंटीरियर डेकोर आपके घर को न सिर्फ खूबसूरत बनाता है, बल्कि उसे स्मार्ट, व्यवस्थित और आधुनिक रूप देने में भी मदद करता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका घर देखने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बने और परिवार के लिए सुकून भरा आशियाना, तो नन्दी इंटीरियर डेकोर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

एक ही छत के नीचे आपके  घर को सुंदर बनाने वाली नंदी इंटीरियर डेकोर का पता है आर्य समाज रोड,डॉ पुराणिक के सामने शिवपुरी मोबाइल नंबर 7223999771

शिवपुरी समाचार डॉट कॉम पर आपके बिजनेस की खबर प्रकाशित कराने के लिए संपर्क करे 8959318001

02 April 2026

शिवपुरी बाजार डॉट कॉम। इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध का असर शिवपुरी बाजार पर बढने लगा है। युद्ध की लपेटो के कारण शिवपुरी का बाजार भी गर्म होने लगा है। बढती कच्चे तेल की कीमतो मे खादय समाग्री भी झुलसने लगी है।   नए वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल से कंपनियों ने नए रेट लागू कर दिए हैं, जिसके बाद दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में 20 से 25 प्रतिशत तक का बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है।

क्यों बढ़ी महंगाई?
मध्यप्रदेश एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अनुसार, उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले कच्चे तेल आधारित रॉ मटेरियल की कीमतों में 200 से 300 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। साथ ही एलपीजी सप्लाई प्रभावित होने से उत्पादन लागत बढ़ गई है। कंपनियां मार्च तक पुराने स्टॉक के सहारे पुराने दामों पर माल बेच रही थीं, लेकिन अब नए रेट कार्ड बाजार में आ गए हैं।

आपकी जेब पर कितना बढ़ा बोझ
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की नई कीमतों पर एक नजर
ब्रेड और बिस्किट: 400 ग्राम ब्रेड अब 5 से 6 रुपए महंगी हो गई है। 5 रुपए वाला बिस्किट का पैकेट अब ग्राहकों को 6 रुपए में मिलेगा। थोक में जो पैकेट 4.45 रुपए का था, वह अब 5 रुपए का हो गया है। 

डिटर्जेंट और साबुन: एसिड स्लरी (Raw Material) महंगा होने से एक किलो सर्फ के दाम 15 से 20 रुपए तक बढ़ गए हैं।

प्लास्टिक और फुटवियर: पेट्रोकेमिकल रॉ मटेरियल 50% महंगा होने के कारण ₹100 वाली प्लास्टिक की वस्तु अब ₹150 से ₹180 के बीच मिल रही है। ₹100 वाली चप्पलों की कीमत भी बढ़कर ₹120 हो गई है।

टॉफियां और चॉकलेट: कंपनियों ने लागत कम करने के लिए "वेट कटिंग" का सहारा लिया है। 1 रुपए वाली चॉकलेट का वजन 10 ग्राम से घटाकर 7-8 ग्राम कर दिया गया है। टॉफियों के डिब्बों की MRP भी ₹133 से बढ़कर ₹150 हो गई है।

व्यापारी और जनता की बात
बिस्किट और टॉफियों की कीमतों में थोक स्तर पर वृद्धि हुई है। कुछ चीजों के दाम तो 15 दिन पहले से ही बढ़ना शुरू हो गए थे। जीएसटी घटने के बाद उम्मीद थी कि कीमतें कम होंगी, लेकिन इसके उलट दाम और बढ़ गए हैं।
नंदकिशोर राठी व राघव राठी थोक व्यापारी, शिवपुरी

महंगाई पहले ही बहुत थी, अब और बढ़ गई है। बच्चों के खाने-पीने से लेकर पहनने और पढ़ाई की चीजें महंगी हो गई हैं। आय के साधन घट रहे हैं और खर्चे बढ़ रहे हैं, जिससे जीवन यापन करना कठिन हो गया है।
जगदीश अग्रवाल, निवासी- टेकरी बाजार

शिवपुरी बाजार डॉट कॉम । शिवपुरी में गर्मी ने अभी पूरी रफ्तार भी नहीं पकड़ी और बाजार ने लोगों की जेब पर पहले ही हमला बोल दिया है। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही एसी, फ्रिज, कूलर, वाटर कूलर और एलईडी टीवी जैसे जरूरी इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना महंगा होने जा रहा है। प्रमुख कंपनियों ने नई रेट लिस्ट जारी कर दी है, जिसके बाद अब राहत देने वाले उपकरण ही आम आदमी की जेब का तापमान बढ़ाने वाले हैं।

गर्मी का मौसम शुरू होते ही जहां एक ओर लोग राहत के लिए एसी, फ्रिज, कूलर और वाटर कूलर जैसे उपकरणों की खरीदारी की तैयारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बाजार ने उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दे दिया है। 1 अप्रैल से इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमतों में 8 से 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने जा रही है। इससे गर्मी से राहत पाने के लिए अब लोगों को पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।

शहर के इलेक्ट्रॉनिक कारोबारियों के अनुसार ओ जनरल, मित्सुबिशी, ब्लू स्टार, एलजी और डाइकिन जैसी प्रमुख कंपनियों ने अपनी नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। नई दरें लागू होने के बाद एसी, फ्रिज, कूलर, वाटर कूलर और एलईडी टीवी जैसे सामान पहले की तुलना में अधिक महंगे हो जाएंगे।

एसी खरीदने वालों को लगेगा सबसे बड़ा झटका
नई दरों के अनुसार सबसे ज्यादा असर एयर कंडीशनर खरीदने वालों पर पड़ेगा। बाजार से मिली जानकारी के अनुसार एसी के कीमतो में भारी इजाफा हुआ हैं।

1.5 टन एसी की कीमत में करीब 3 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
2 टन एसी पर यह बढ़ोतरी लगभग 5 हजार रुपए तक पहुंच सकती है।

फ्रिज, कूलर और टीवी भी पीछे नहीं
केवल एसी ही नहीं, बल्कि फ्रिज, एयर कूलर, वाटर कूलर और एलईडी टीवी की कीमतों में भी इजाफा होने जा रहा है। इन उत्पादों पर 8 से 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का असर सीधे मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ेगा, क्योंकि गर्मी के मौसम में इन वस्तुओं की मांग सबसे अधिक रहती है।

खासकर वे परिवार जो अप्रैल और मई में घर के लिए नया फ्रिज, बच्चों के कमरे के लिए कूलर या ड्राइंग रूम के लिए एलईडी टीवी खरीदने की योजना बना रहे थे, उन्हें अब अपना बजट दोबारा बनाना पड़ सकता है।

इसलिए बढ रहे है दाम
इलेक्ट्रॉनिक कारोबारियों का कहना है कि कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कई बड़े कारण हैं। इनमें मुख्य रूप से

कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी
अंतरराष्ट्रीय हालात और वैश्विक तनाव
युद्ध जैसे हालातों का असर
सप्लाई चेन में बाधाएं
ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक खर्च में इजाफा

गर्मी में मांग बढ़ेगी, इसलिए जेब पर असर और ज्यादा
इलेक्ट्रॉनिक बाजार से जुड़े लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में एसी, फ्रिज और कूलर की मांग अचानक बढ़ जाती है। यही वजह है कि इस समय कीमतों में बढ़ोतरी का असर और ज्यादा महसूस होगा। जो ग्राहक गर्मी से पहले सामान खरीदकर बचत करना चाहते थे, उनके लिए अब यह फैसला महंगा साबित हो सकता है।

शिवपुरी जैसे शहरों में अप्रैल से जून के बीच एसी और कूलर की बिक्री में तेज उछाल आता है। ऐसे में नई रेट लिस्ट लागू होने के बाद बाजार में खरीदारी का पैटर्न भी बदल सकता है। कुछ ग्राहक महंगे ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की बजाय कम कीमत वाले विकल्प तलाश सकते हैं, जबकि कई लोग अपनी खरीदारी कुछ समय के लिए टाल भी सकते हैं।

15 February 2026

 mauris. Maecenas vitae efficitur massa. Etiam eu rhoncus ex. Etiam nec euismod enim. Nunc sit amet aliquam est. Proin bibendum lacus id nulla tempor, tincidunt vulputate dui porttitor. Etiam dictum, diam a maximus laoreet, diam diam viverra ex, a aliquam nunc leo eu sem. Mauris dapibus, mauris eget dapibus fermentum, augue metumauris. Maecenas vitae efficitur massa. Etiam eu rhoncus ex. Etiam nec euismod enim. Nunc sit amet aliquam est. Proin bibendum lacus id nulla tempor, tincidunt vulputate dui porttitor. Etiam dictum, diam a maximus laoreet, diam diam viverra ex, a aliquam nunc leo eu sem. Mauris dapibus, mauris eget dapibus fermentum, augue metumauris. Maecenas vitae efficitur massa. Etiam eu rhoncus ex. Etiam nec euismod enim. Nunc sit amet aliquam est. Proin bibendum lacus id nulla tempor, tincidunt vulputate dui porttitor. Etiam dictum, diam a maximus laoreet, diam diam viverra ex, a aliquam nunc leo eu sem. Mauris dapibus, mauris eget dapibus fermentum, augue metu 

mauris. Maecenas vitae efficitur massa. Etiam eu rhoncus ex. Etiam nec euismod enim. Nunc sit amet aliquam est. Proin bibendum lacus id nulla tempor, tincidunt vulputate dui porttitor. Etiam dictum, diam a maximus laoreet, diam diam viverra ex, a aliquam nunc leo eu sem. Mauris dapibus, mauris eget dapibus fermentum, augue metumauris. Maecenas vitae efficitur massa. Etiam eu rhoncus ex. Etiam nec euismod enim. Nunc sit amet aliquam est. Proin bibendum lacus id nulla tempor, tincidunt vulputate dui porttitor. Etiam dictum, diam a maximus laoreet, diam diam viverra ex, a aliquam nunc leo eu sem. Mauris dapibus, mauris eget dapibus fermentum, augue metumauris. Maecenas vitae efficitur massa. Etiam eu rhoncus ex. Etiam nec euismod enim. Nunc sit amet aliquam est. Proin bibendum lacus id nulla tempor, tincidunt vulputate dui porttitor. Etiam dictum, diam a maximus laoreet, diam diam viverra ex, a aliquam nunc leo eu sem. Mauris dapibus, mauris eget dapibus fermentum, augue metu

(getCard) #type=(product) #title=(GridMag Premium Template) #info=(09.95$) #button=(Buy)

Instagram

Shivpuri Bazaar. Designed by Oddthemes